हेलो दोस्तों मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ दोस्तों आज के इस आर्टिकल में जानकारी देंगे की फ़ोन पे से पर्सनल लोन कैसे ले | दोस्तों आज के समय में हर किसी को पैसो की आवश्यकता पड़ सकती है | इस स्थिति में यदि आप बैंक से लोन लेना चाहते है तो आपको बहुत ज्यादा समय व ऋण लेने की कठिन प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है | अगर आपको तत्काल पैसो की जरूर है तो आप डिजिटल ट्रांजेक्शन मोबाइल एप्लीकेशन फ़ोन पे द्वारा प्रदान किया जा रहे पर्सनल लोन का विकल्प चुन सकते है यहां पर आपको 50,000 रूपए से लेकर 15 लाख तक का लोन आसानी से मिल सकता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से फ़ोन पे से लोन ले सके और इसका लाभ प्राप्त कर सके | इसके लिए आप सभी को आज के इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
फ़ोन पे से लोन लेने के लिए दस्तावेज क्या है ?
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट नंबर
- पैन कार्ड
- अगर आप सरकारी नौकरी करते है तो उसका आईडी कार्ड
- सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट
फ़ोन पे से लोन लेने के लिए पात्रता क्या है ?
- फ़ोन पे से लोन लेने वाले आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए |
- फ़ोन पे से लोन लेने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम 58 वर्ष तक होनी चाहिए |
- अगर सिबिल स्कोर 750 या इससे अधिक है तो लोन मंजूरी होने में आसानी होगी |
- लोन पुनर्भुगतान के लिए ऋण प्राप्तकर्ता के पास नियमित आय का स्रोत होना चाहिए |
- आवेदन कर्ता फ़ोन पे मोबाइल एप्प का प्रयोग कुछ महीनो से कर्ता हो |
फ़ोन पे से लोन कैसे ले ?
दोस्तों अगर आप फ़ोन पे से लोन लेना चाहते है तो इसके लिए आप सभी को नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की , इस प्रकार का होगा -
- फ़ोन पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्ट फ़ोन में Play Store से PhonePe App को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने स्मार्टफोन में इस एप्प को ओपन करना होगा तथा बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा |
- अब फ़ोन पे में आपकी आईडी बन चुकी है और अब आपको इस एप्प के होम- पेज पर आ जाना होगा |
- उसके बाद आपको यहां पर पर्सनल लोन लेने से सम्बंधित ऐड दिखाई देंगे | आपको अपने इच्छानुसार किसी भी पर्सनल लोन से सम्बंधित ऐड को दबाना होगा |
- उसके बाद आपको फ़ोन पे में उस ऐड से जुडी संस्था की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी और यहां पर आपसे नया अकाउंट बनाने के लिए जानकारी मांगी जाएगी |
- उसके बाद आपको अपने सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा और लॉगिन कर देना होगा |
- अब आप पर्सनल लोन के सेक्शन में आ जाएंगे |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको पर्सनल लोन के लिए लोन राशि तथा अवधी मांगी जाएगी |
- अब आपको अपने आवश्यकता अनुसार लोन राशि तथा जितने समय के लिए आपको लोन चाहिए उसे सेलेक्ट करना होगा |
- अब आपको लोन पर लगाने वाले ब्याज , मासिक क़िस्त आदि की जानकारी को दिया जाएगा |
- उसके बाद आपसे आपके दस्तावेज मांगे जंगे , आपको अपने दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा तथा सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद सम्बंधित लोन प्रोवाइडर द्वारा आपके दस्तावेजों तथा सिबिल स्कोर की जाँच की जाएगी और इस प्रक्रिया के बाद ऋण का पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाएगा |
निष्कर्ष -
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की फ़ोन पे से लोन कैसे ले इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से फ़ोन पे से लोन ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप लोगो को यह जानकारी अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |
No comments: